.Teacher Is A Best Manufacturer ?

                                             Teacher Is A Best Manufacturer ?

वो कहते है की,

जो कर सकते है, वो करते है।
जो कुछ नहीं कर सकते , वो शिक्षक बनते है !
वो लोग पुछते है ...
बोलो, शिक्षक क्या बनाता है ?

सच में जानना है की-


मै एक शिक्षक

क्या करता हूँ  ?  क्या बनाता हूँ ?

मै बालको के पास से,

वह मेहनत लेता हूँ,
की जो उनकी ताकत होने के बावजुद
वे कर सकते है ऐसा भरोसा नहीं होता .
मै सी - ग्रेड को गोल्ड मेडल दिला सकता हूँ ,
और ए -ग्रेड को
गाल पर तमाशा पड़े ऐसे ,
उसकी असली मर्यादा का तम-तमाता
एहसास!
अगर आप बेस्ट ना बनना चाहते हो ,
तो मेरा समय बर्बाद नहीं कर सकते .
मै विधार्थी को घंटो तक
एक जगह बिठाए रख सकता हूँ .
मै विधार्थी के अभिभावकों को फ़ोन करके ,
उन्हें उनके बच्चे कैसे है,
और क्या कर सकते है
उसकी पहचान करवाता हूँ .
 
आपको अभी भी जानना है की 
मै (व्यापारी की अपेक्षा से)क्या बनाता हूँ ?

मै जीने जैसा इंसान बनाता हूँ .

मै विधार्थीओ को अद्धभुतता (आश्चर्य )सिखाता हूँ .
उन्हें सवाल पुछना सिखाता हूँ .
उन्हें भुल हो वहां -
सच्चे दिल से माफ़ी मांगना सिखाता हूँ .
मै उन्हें लिखने ,बोलने
और ज्यादा से ज्यादा  पढ़ने की आदत सिखाता हूँ .
मै टकोर करता हुं उनकी भाषा,
और उनकी गणित में .
मै उन्हें  समझाता हूँ  की ,
अगर तुम्हारे पास प्रतिभा हो,
तो पुरुषार्थ की इतनी चिढीया चढो .
और  दुनिया के निर्णय (जजमेंट) का
जिंदगी से जवाब दो .

मै एक  शिक्षक हूँ .

अपने प्रयत्नों से दुनिया में परिवर्तन लाता हूँ .

मगर , आप क्या करते है ?