FRIENDS ( NOT) FOR EVER !

आप खुश होंगे तो , लोग आप के पास आयेंगे . 
आप दुखी होंगे तो ,वे  आँखे चुरायेंगे .
वे आपकी सारी खुशिया बांटना चाहते है.
मगर  आपके  दुःख में हिस्सेदारी नहीं चाहते .
अगर आप खुश है तो , आप के बहुत सारे दोस्त होंगे .
आपके दुखी होने पर वे आप से किनारा कर लेंगे .
आपके मधुरतम पैग को कोई नहीं नकारेगा ,
मगर जिंदगी के कडवे घूंट आपको अकेले ही पीने पड़ेंगे !