I Hate Money.

अगर आप चाहते है की ऊपर कहे गए दृढ वचन आपके लिए सही हो तो ,  आप नीचे कही गयी बातो पर हमेशा  विश्वाश  करे:
  •  पैसे पेड पर नहीं उंगते ! 
  • पैसा अपवित्र और गंदा होता है
  • पैसा अमंगलकारी है.
  • मैं गरीब हूँ , मगर ईमानदार हूँ .
  • अमीर आदमी झूठे होते है.
  • मैं पैसा वाला बनकर अकडू नहीं बनना चाहता .
  • मैं कभी भी अच्छी नौकरी नहीं पा सकता .
  • मैं कभी भी पैसा नहीं बना पाउँगा .
  • पैसा जीतना जल्दी आता है उससे भी जल्दी चला जाता है.
  • मैं हमेशा ही पैसे की कमी झेलता हूँ. 
  • गरीब आदमी कभी भी गरीबी से बाहर नहीं नीकल सकता .
  • मेरे माता- पिता गरीब थे और मैं भी गरीब ही रहूंगा. 
  • कलाकार को हमेशा संघर्ष करना पड़ता है.
  • जो दुसरो को धोका दे सकते है वही पैसेवाले बन सकते है.
  • मेरे अलावा बाकी सब आगे नीकल जायेंगे .
  • ओह ! मैं इतनी ज्यादा कीमत नहीं ले सकता . 
  • मैं इसके लायक नहीं हूँ. 
  • मैं इतना काबिल नहीं हूँ की पैसा बना सकू .
  • पैसा कभी उधार मत दो.
  • एक पैसा बचाया मतलब एक पैसा कमाया है. 
  • ख़राब दिनों के लिए पैसा बचा कर रखो. 
  • मुस्किल समय कभी भी आ सकता है. 
  • पैसा सिर्फ कड़ी मेहनत से ही मिल सकता है.
  • दुसरो के पास पैसा देखकर मुझे ग़ुस्सा आता है.
क्या आप सच में सोचते है की इस प्रकार सोचने से आप को समृधि मिल जायगी ?