आजादी और जवाबदारी





पतंग का डोर से अलग होना है , आजादी ?
बच्चे का माँ की अंगुली छोड़ना है, आजादी ?
नियम बिना का जीवन है, आजादी ?
बिना कानून का समाज और देश है, आजादी ?
बिना लगाम की जबान है, आजादी ?
दीवार बिना का घर है, आजादी ?
विवाह बिना का संबंध है , जादी?

जादी , जवाबदारी और सुरक्षा के साथ जुडी हुई है।

डोर की जवाबदारी और पतंग की सुरक्षा में है, आजादी
माँ की जवाबदारी और बच्चे की सुरक्षा में है, आजादी
नियमो की जवाबदारी और जीवन की सुरक्षा में है, आजादी
कानून की जवाबदारी और समाज/देश की सुरक्षा में है, आजादी
जबान की जवाबदारी और  रिश्तो की सुुरक्षा में है , आजादी
दीवारों की जवाबदारी और घर की सुरक्षा में है, आजादी
विवाह की जवाबदारी और चरित्र की सुरक्षा में है, जादी

और
हमारी जवाबदारी और देश की सुरक्षा में ही है ,सच्ची जादी